फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्वस्तीकरण के विरोध में गरजे वकील, नहीं किया काम

विज्ञापन
advocate demostrated against administration - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
मंझनपुर। कचहरी के समीप तोड़े गए चैंबर को लेकर वकीलों में गुस्सा है। सोमवार को कचहरी आए अधिवक्ता चैंबर टूटा देख उबल पड़े। अधिवक्ताओं ने कचहरी मार्ग पर चक्काजाम कर विरोध जताया। इसके बाद सर्व सम्मति से हड़ताल पर रहने का निर्णय किया।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर अधिवक्ताओं के चैंबर बने थे। इसके अलावा कुछ दुकानदारों ने खान-पान की दुकानें खोल रखी थीं। वाहन भी इन्हीं दुकानों के बाहर खड़े रहते थे। इसे लेकर न्यायिक अफसर अक्सर जाम में फंस जाते थे। अफसरों की शिकायत पर नगर पंचायत प्रशासन ने अधिवक्ताओं को चैंबर खाली करने की नोटिस दिया। तमाम अधिवक्ताओं ने अपना चैंबर हटा लेकिन कुछ लोग अभी भी चैंबर में बैठते थे। रविवार रात नगर पंचायत प्रशासन ने चैंबर को तोड़वा दिया। सोमवार को अधिवक्ता कचहरी पहुंचे तो चैंबर टूटा देख उबल पड़े। मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष देवसरण त्रिपाठी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने हड़ताल में रहने का निर्णय लिया। कचहरी मार्ग पर टूटा मलबा रखकर जाम लगा दिया गया।
इसे लेकर न्यायिक अफसर दूसरे रास्ते से कोर्ट पहुंचे। अधिवक्ता व मॉडल डिस्ट्रिक्ट बार के पूर्व महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी का कहना है वकीलों का चैंबर तोड़े जाने का नोटिस नहीं दिया गया था। चैंबर के शटर भी नहीं निकालने का मौका दिया गया। इस बाबत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से शिकायत की गई । डीेएम ने ईओ को फोन कर नुकसान का आंकलन करने का निर्देश दिया। अधिवक्ता संघ के महामंत्री राजेंद्र द्विेवेदी का कहना सोमवार को सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। मंगलवार को आगे की रणनीति तैयार किया जाएगा। इस मौके पर गोपाल जी ओझा, अरविंद शुक्ला, कुलदीप शुक्ला, अशोक शुक्ला, देवनरायण शुक्ला सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें