फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: तीन खंड शिक्षा अधिकारी व 20 प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि

Sat, 02 Sep 2023 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। तमाम चेतावनी के बावजूद जिले के 131 बेसिक विद्यालयों ने यू-डायस का काम पूरा नहीं किया। इस कारण जिले का डाटा नहीं लॉक होने पर महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। इस पर बीएसए ने तीन ब्लॉकों के बीईओ व 20 प्रधानाध्यापकों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी। साथ ही 111 निजी विद्यालयों को भी मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी दी गई। एक एमआईएस कोआर्डिनेटर व एक कंप्यूटर आपरेटर को भी नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के निर्देश पर विद्यालयों का यू-डायस पर डाटा अपलोड किया जा रहा था। इसमें स्कूल, शिक्षक व विद्यार्थियों की अलग-अलग प्रोफाइल लोड किया जाना था। इसके लिए 31 अगस्त तक का समय निर्धारित किया गया था। आधा दर्जन से ज्यादा चेतावनी नोटिस जारी करने के बावजूद जिले के 131 विद्यालयों ने विद्यार्थियों की प्रोफाइल नहीं लोड की। इनमें 20 परिषदीय व 111 मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल शामिल हैं।

विद्यार्थियों की प्रोफाइल के अभाव में जिले का यू-डायस डाटा नहीं लॉक हो सका। समीक्षा के दौरान इसका खुलासा होने पर महानिदेशक राज्य परियोजना कार्यालय विजय किरन आनंद ने नाराजगी जाहिर की। इस पर शुक्रवार को बीएसए कमलेंद्र कुमार कुशवाहा ने सिराथू, कौशाम्बी और सरसवां ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारियों के साथ ही 20 परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों/इंचार्ज अध्पापकों को प्रतिकूल प्रवृष्टि जारी कर दी। सिराथू ब्लॉक के एमआईएस कोआर्डिनेटर राजकुमार व कौशाम्बी ब्लॉक के कंप्यूटर आपरेटर राजन सिंह को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया। साथ ही 111 निजी विद्यालयाें को मान्यता प्रत्याहरण की चेतावनी नोटिस जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें