कलक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण करते डीएम
- फोटो : KAUSHAMBI
कलक्ट्रेट स्थित कार्यालयों की साफ-सफाई व अभिलेखों के रखरखाव की हकीकत जानने को जिलाधिकारी ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्पष्ट हुआ रिकार्ड रूम में तैनात चायल क्षेत्र के प्रबंधक नकलनवीस द्वारा अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही बरती जा रही है । इस पर जिलाधिकारी ने प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया।
डीएम सुजीत कुमार ने सोमवार की दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट स्थित आधा दर्जन से अधिक कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई व अभिलेखों का रखरखाव देखा। रिकार्ड रूम में तैनात प्रबंधक नकलनवीस क्षेत्र चायल फहीम हसन द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने पर नाराजगी प्रकट करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। कलक्ट्रेट परिसर में हरियाली के लिए डीएम ने पौधरोपण करने का भी निर्देश कर्मचारियों को दिया है।