मंझनपुर। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट के उदयन सभागार में कर-करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा की। वहीं आईजीआरएस की शिकायत निस्तारण की जानकारी के दौरान तहसील चायल के जेई विद्युत व खनन अधिकारी ने संतोषजनक फीडबैक नहीं दिया। इस पर डीएम ने दोनों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
इसी प्रकार उन्होंने एमओयू निवेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए उदयन सभागार में बैठक की। अधिकारियों से कहा कि निवेशकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराएं। निवेशक मुकेश त्रिपाठी ने बताया कि ह्यूम पाइप व ऑक्सीजन प्लॉट लगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इसी प्रकार अन्य कई लोगों ने अपनी समस्याएं बताई। इस मौके पर एडीएम शालिनी प्रभाकर, उपायुक्त उद्योग केके अमर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने आईटीआई में संचालित प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की समीक्षा की।