अजुहा। सैनी कोतवाली के धुमाई मजरा खरका गांव में निर्माणाधीन मकान के बगल स्थित पानी से भरे गड्ढे में एक मासूम गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई।
अजुहा कस्बे के रहने वाले उमेश की पिछले दिनों ट्रेन हादसे में मौत हो गई थी। उमेश की मौत के बाद से पत्नी सुमित्रा अपने ढाई वर्ष के बेटे शिवा के साथ धुमाई मजरा खरका गांव स्थित अपने मायके चली गई थी। मायके में पड़ोसी राजा तिवारी का मकान बन रहा है। आरोप है कि इसके लिए राजा ने घर के बगल में गड्ढा खोदकर पानी भरवा रखा है। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे के करीब शिवा खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक मासूम नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। इसी बीच पानी से भरे गढ्ढे में उसका उतराता हुआ शव पाया गया। घटना के बाद से पीड़ित परिजनों का रो-रोकर हालत खराब है।