फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मासूम की मौत के बाद हरकत में आया प्रशासन, नईम मियां का पूरा में लगा स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
चायल के नईम मिंया का पूरा मोहल्ले में मासूम की मौत के बाद निरीक्षण के लिए पहुंची एडीएम शालिनी प
विज्ञापन
कस्बे के वार्ड संख्या पांच नईम मियां का पूरा पश्चिमी में दो वर्षीय मासूम की बुखार से मौत के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। बृहस्पतिवार सुबह एडीएम शालिनी प्रभाकर, एसडीएम अरुण कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मोहल्ले का निरीक्षण किया। मोहल्ले में बीमार लोगों की जांच के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाया गया, जबकि जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकलवाकर साफ-सफाई और फॉगिंग कराई गई।
विज्ञापन

नईम मियां का पूरा पश्चिमी मोहल्ला निवासी कुलदीप पटेल की दो वर्षीय बेटी अनामिका सहित उसकी पत्नी और परिवार के कई लोग बीमार थे। वह अपनी बेटी का स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे, जहां बुधवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
मोहल्ले में जलजमाव और फैली गंदगी से संक्रमित होने पर मोहल्ले के लोगों ने स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। मासूम की मौत के बाद हरकत में आए प्रशासन ने बृहस्पतिवार को मोहल्ले का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एडीएम शालिनी प्रभाकर के साथ प्रभारी ईओ एसडीएम चायल अरूण कुमार सिंह सहित स्थानीय सीएचसी के डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने मोहल्ले में जमा गंदे पानी को पंप लगाकर बाहर निकलवाया। सफाई कर्मचारियों ने ब्लीचिंग पाउडर के साथ फॉगिंग और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया। एडीएम ने अधिकारियों को जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मासूम की मौत के मामले को गंभीरता से लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम से पूरे मोहल्ले का सर्वे कराया जा रहा है। जलभराव वाले स्थानों से पानी निकलवाकर फॉगिंग, ब्लीचिंग पाउडर और कीटनाशक का छिड़काव कराया गया है। जहां कहीं भी गंदगी या जलनिकासी की समस्या मिलेगी, उसका स्थायी समाधान कराया जाएगा।
— शालिनी प्रभाकर, अपर जिलाधिकारी

नाला निर्माण का विरोध बनी बाधा
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि मोहल्ले में स्थायी जलनिकासी के लिए प्रस्तावित नाला निर्माण का कुछ लोग विरोध कर रहे हैं। प्रभारी ईओ एसडीएम चायल अरूण कुमार सिंह ने बताया कि इस कारण जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। अब विरोध की स्थिति का समाधान कर जल्द नाला निर्माण शुरू कराया जाएगा, ताकि भविष्य में जलभराव और संक्रामक बीमारियों की आशंका खत्म की जा सके।

चायल के नईम मिंया का पूरा मोहल्ले में मासूम की मौत के बाद निरीक्षण के लिए पहुंची एडीएम शालिनी प

चायल के नईम मिंया का पूरा मोहल्ले में मासूम की मौत के बाद निरीक्षण के लिए पहुंची एडीएम शालिनी प

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें