फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन कटौती का विकास भवन में दिखा असर

Sat, 23 Apr 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास भवन में संचालित होने वाले दफ्तरों के अधिकारियों और कर्मचारियों में गैरहाजिरी पर वेतन काटे जाने की कार्रवाई का शनिवार को असर दिखा। वेतन कटौती का फरमान जारी होते ही शनिवार को सभी अफसर और कर्मचारी समय से दफ्तर में बैठे दिखे।
विज्ञापन

बता दें कि कौशाम्बी के कलक्ट्रेट, विकास भवन, तहसील और ब्लॉकों में कार्यरत ज्यादातर अफसर और कर्मचारी मुख्यालय में रात्रि निवास नहीं करते हैं। 80 फीसदी अफसर, कर्मी इलाहाबाद से रोजाना आते-जाते हैं। इसके कारण अफसर, कर्मचारी समय से दफ्तर नहीं पहुंच पाते हैं। वहीं बस पकड़ने की जल्दबाजी में वे समय से पहले ही दफ्तर छोड़ देते हैं। इसकी बानगी अफसरों के मुआयने में आए दिन देखने को मिलती है। इधर, सीडीओ ने 8 दिन पहले विकास भवन के विभिन्न दफ्तरों का मुआयना किया था। निरीक्षण के  दौरान दफ्तर से गायब रहने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को समय से दफ्तर पहुंचने का अल्टीमेटम दिया गया था। पर, इस चेतावनी का कुछ खास असर विभागाध्यक्षों और उनके मातहतों पर नहीं दिखा। शुक्रवार को जब दोबारा सीडीओ ने विकास भवन के दफ्तरों का निरीक्षण किया तो फिर से नौ अधिकारियों सहित इतने ही कर्मचारी गैरहाजिर थे। बगैर छुट्टी दफ्तर से गायब रहे अधिकारियों, कर्मचारियों का सीडीओ ने एक-एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया। इतना ही नहीं उन्होंने अनुपस्थित नौ अफसरों से स्पष्टीकरण भी तलब किया। सीडीओ के तल्ख तेवर का असर शनिवार को मुआयने के दूसरे दिन दिखा। विकास भवन के ज्यादातर दफ्तरों में शनिवार को कर्मचारी और विभागाध्यक्ष समय से ड्यूटी पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें