फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: लर्निंग बाई डूइंग के लिए चयनित 19 स्कूलों में चल रहीं गतिविधियां

Sun, 07 Dec 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कबाड़ से मॉडल तैयार करती कंपोजिट विद्यालय चिल्लाशहबाजी की छात्राएं। स्रोत- ​शिक्षक
विज्ञापन
मंझनपुर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत शुरू की गई लर्निंग बाई डूइंग योजना जिले के 19 चयनित विद्यालयों में संचालित है। इन स्कूलों में 16 समग्र शिक्षा और तीन पीएमश्री स्कूल शामिल हैं। जहां कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। प्रत्येक विद्यालय को सामग्री खरीद के लिए 17,947 रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय से एक शिक्षक को तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षित शिक्षकों में विज्ञान व गणित के शिक्षक अधिक हैं। साथ ही तकनीकी अनुदेशक, डायट के मास्टर ट्रेनर और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को विषयों को सिर्फ पढ़ाने के बजाय करके सीखने का अवसर देना है। स्कूलों में इन दिनों कारपेंटर वर्क, अचार-मुरब्बा निर्माण, कबाड़ से जुगाड़, ग्रामीण जीवन में काम आने वाली उपयोगी वस्तुओं का निर्माण, मॉडल तैयार करना और अन्य नवाचार गतिविधियां कराई जा रही हैं। शिक्षक बच्चों को स्थानीय संसाधनों का उपयोग करके उपयोगी वस्तुएं बनाने की प्रक्रिया भी सिखा रहे हैं। इससे बच्चों में रचनात्मकता और कौशल दोनों विकसित हो रहे हैं।
बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने बताया कि लर्निंग बाई डूइंग कार्यक्रम पारंपरिक पढ़ाई को नया आयाम देना है। इससे बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ेगी और वह वास्तविक जीवन में उपयोगी हुनर जान पाएंगे। शिक्षकों को भी नई शिक्षण पद्धतियों में माहिर बनाने के लिए लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इन स्कूलों में आयोजित हो रहीं गतिविधियां
कंपोजिट विद्यालय चरवा प्रथम, कंपोजिट विद्यालय चिल्लाशहबाजी, यूपीएस अंधावा, कंपोजिट स्कूल सैनी, कंपोजिट स्कूल रक्सवारा- द्वितीय, यूपीएस म्योहर, कंपोजिट स्कूल अंबावा पश्चिम, कंपोजिट स्कूल कोतारी पश्चिम, कंपोजिट स्कूल परसरा, कंपोजिट स्कूल खोपा, यूपीएस कसिया पूरब, कंपोजिट स्कूल पेरई, कंपोजिट स्कूल चांदेराई, कंपोजिट स्कूल हिनौता, कंपोजिट स्कूल कादीपुर, कंपोजिट स्कूल उदहिन खुर्द के अलावा तीन पीएमश्री विद्यालय में लर्निंग बाई डूइंग गतिविधियों का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें