फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सरसों की फसल काटने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Tue, 31 Mar 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के जलालपुर शाना गांव में भूमि विवाद को लेकर किसान ने जबरन सरसों की फसल काटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली के बभनपुरवा निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि जलालपुर शाना गांव में उनकी भूमिधरी है। 30 अगस्त 2024 को एसडीएम चायल कोर्ट से पत्थरगड़ी का आदेश पारित किया गया था। आदेश के अनुपालन में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने दो बार मौके पर पत्थरगड़ी भी कराई।
आरोप है कि ग्राम प्रधान अपने सहयोगियों के साथ भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। शिकायत के बाद प्रशासन ने तब आरोपियों के खिलाफ चरवा थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी। इसके बाद भी आरोपियों ने उनकी 10 बिस्वा सरसों की फसल काट ली है और अब वह गेहूं की खड़ी फसल काटने की कोशिश कर रहे हैं। विरोध करने पर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें