फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सड़क पर खर्च होंगे दस करोड़, जलकर 40 प्रतिशत घटा

Wed, 03 Sep 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर 16 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पास हुआ। सबसे ज्यादा 10 करोड़ रुपये 25 वार्डों की सड़कों दुरुस्त करने और जल निकासी व्यवस्था पर खर्च होंगे। जलकर लगभग 40 प्रतिशत घटा दिया गया है।
विज्ञापन


नवीन कार्यालय सभागार में पालिका अध्यक्ष बीरेंद्र फौजी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 10 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि सभी वार्डों में विकास कार्यों को तेजी से संचालित कराया जाएगा। साफ-सफाई व्यवस्था पर करीब 6 करोड़ रुपये खर्च होंगे। घर-घर कूड़ा कलेक्शन पर जोर दिया गया। नगर पालिका की आय बढ़ाने के लिए टैक्सी स्टैंड की नीलामी कर संचालन किया जाएगा।
सरकारी तालाबों को चिह्नित कर मत्स्य पालन का पट्टा दिया जाएगा। पालिका की दुकानों व भवनों की नीलामी व किराये पर देने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके अलावा पालिका की संपत्ति की सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल और पिलर बनाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन




जलकर हर माह केवल 60 रुपये

बैठक में जलकर घटाने पर भी सहमति बनी। पहले जलकर 1200 रुपये वार्षिक था। इसे घटाकर अब 720 रुपये कर दिया गया है। यानी उपभोक्ताओं को हर माह केवल 60 रुपये ही देने होंगे। साथ ही जलकर की वसूली गृहकर कर से अलग होगी।


इन कार्याें का होगा निर्माण
सड़क के काम :
इंटरलाॅकिंग-सीसी सड़कें, नालियों की मरम्मत और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त होगी।



पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ :
मिनी ट्यूबवेल, सबमर्सिबल पंप, पाइपलाइन विस्तार व हैंडपंप मरम्मत पर जोर।

सफाई व्यवस्था पर जोर :
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और सफाई अभियान चलाया जाएगा।



प्रकाश व्यवस्था बेहतर : हाई मास्ट, एलईडी और तिरंगा लाइट लगाई जाएंगी।

सभी प्रस्ताव नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। टैक्सी स्टैंड, मत्स्य पालन और कर वसूली से आय बढ़ेगी जिससे विकास कार्य और तेज होंगे। नगर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। - बीरेंद्र कुमार सरोज उर्फ फौजी, पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें