फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कोचिंग में तलवार लेकर घुसने का आरोप, एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
चायल के अजमतगंज स्थित कोचिंग तोड़ी गई बेंच और वाहन। संवाद
विज्ञापन
कस्बे के अजमतगंज में लाउडस्पीकर के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पक्ष ने तलवार लेकर कोचिंग में तोड़फोड़ का आरोप लगाया जबकि दूसरे पक्ष ने मंदिर का लाउडस्पीकर बंद कर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पिपरी थाना क्षेत्र के अजमतगंज में बृहस्पतिवार को लाउडस्पीकर की तेज आवाज के कारण दो पक्षों में विवाद हो गया। कोचिंग संचालक भानु सिंह का आरोप है कि आवाज धीमी करने की बात पर पड़ोसी राजू सरोज अपने परिजनों के साथ तलवार लेकर कोचिंग सेंटर में घुस आया। आरोप है कि बेंच और वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए तलवार लहराते हुए छात्रों को दौड़ाया। इससे अफरातफरी मच गई।
राजू सरोज का कहना है कि वह लाउडस्पीकर पर भक्ति गीत बजा रहा था। तभी कोचिंग संचालक और कुछ लोगों ने लाउडस्पीकर बंद कर गालीगलौज व मारपीट की। इससे परिवार के चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने राजू सरोज की तहरीर पर कोचिंग संचालक भानु सिंह समेत तीन नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं कुछ छात्रों पर भी निरोधात्मक कार्रवाई किए जाने से अभिभावकों में नाराजगी है।
सीओ चायल शिवांक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चायल के अजमतगंज स्थित कोचिंग तोड़ी गई बेंच और वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें