फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: किशोरी का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, धरना

Sun, 22 Oct 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। किशोरी को अगवा कर धर्म परिवर्तन कराने के आरोपी पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज विश्व हिंदू परिषद (विहिप) कार्यकर्ताओं ने रविवार को महेवाघाट कोतवाली के समक्ष धरना देकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति का आरोप है कि 14 अक्तूबर को पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय का युवक उसकी 15 वर्षीय बेटी को अगवा कर ले गया था। शिकायत के बाद भी कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को आरोपी के पिता, भाई समेत आधा दर्जन लोग पीड़ित के घर पहुंचे और धर्म परिवर्तन कराके किशोरी को बहू बना लेने की जानकारी दी। कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
इससे नाराज विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा व गोरक्षा के जिला प्रभारी रूपेंद्र विश्वकर्मा की अगुवाई में रविवार को कोतवाली पहुंच गेट के सामने धरने पर बैठ गए। सूचना के बाद एएसपी समर बहादुर ने 72 घंटे में किशोरी को खोज निकालने का आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें