फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
accident news
विज्ञापन
मंझनपुर। महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के हिनौता गांव के समीप गुरुवार दोपहर बाइक से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। हादसे में उसकी गोद में रहा मासूम बेटा घायल हो गया। महिला अपने पति के साथ मायके जा रही थी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

मंझनपुर कस्बे की पूनम देवी (33) गृहणी थी। उसका मायका चित्रकूट जिले के राजापुर कस्बे में है। गुरुवार दोपहर पूनम अपने पति राकेश कुमार व तीन वर्षीय बेटे के साथ बाइक से मायके जा रही थी। हिनौता गांव के समीप सड़क पर गड्ढ़ा होने के कारण अचानक पूनम उछलकर बाइक से नीचे गिर पड़ी। उसे अस्पताल ले जाने का इंतजाम किया जा रहा था। इससे पहले ही सांसें थम गईं। जबकि गोद में रहा बेटा घायल हो गया। बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिजनों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने जांच के बाद मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें