फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेेकाबू कार पलटी, दो युवकों की मौत

Sat, 12 Nov 2016 01:09 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
accident
विज्ञापन
चित्रकूट धाम जा रही एक कार शुक्रवार की भोर टिकरा गांव के समीप पेड़ से टकराकर पलट गई। इससे कार सवार दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन



पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव का मंजीत कुमार (22) पुत्र शिव शंकर पाल इलाहाबाद के झलवा में रहकर कम्प्यूटर का कोर्स कर रहा था। शुक्रवार सुबह साथी अंकित राय (24) निवासी बलिया, चारू यादव (20) पुत्र अतर सिंह, रंजीत सिंह (24) पुत्र राम सुरेमन निवासी झलवा के साथ कार से चित्रकूट धाम में कामता नाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। बताया जाता हैकि महेवाघाट-मूरतगंज मार्ग पर टिकरा गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे पेड़ से टकटराकर पलट गई। हादसे में मंजीत कुमार और अंकित राय की मौके पर ही मौत हो गई। जब कि चारू यादव और रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने हादसे की जानकारी पीड़ित परिवारों को दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों की हालत नाजुक देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें