फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध दशा में महिला शिक्षामित्र की मौत

Sat, 12 Nov 2016 01:09 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 चिल्लाशहबाजी गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला शिक्षामित्र की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। महिला का शव घर में फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने जांच के बाद घटना की जानकारी मृतका के भाई को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


चरवा थाना क्षेत्र के चिल्लाशहबाजी गांव की रहने वाली नाजमीन बानो (38) पुत्री मोहम्मद शमीम गांव के प्राथमिक स्कूल में शिक्षामित्र थी। बताया जाता हैकि शादी नहीं किया था। ननिहाल में जमीन एक टुकडे़ में आशियाना बनाकर वह रहती थी। उसके दो भाई सऊदी और कानपुर में रहते हैं। शुक्रवार सुबह देर रात महिला घर के बाहर नहीं निकली तो मोहल्ले के लोगों ने आवाज लगाई। इसके बाद भी कमरा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका जताते हुए पड़ोसियों के साथ रिश्तेदार दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो महिला का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच के बाद भाइयों को मोबाइल से बहन के मौत की जानकारी दी। महिला की मौत से परिजनों की रो-रोकर हाल दयनीय हो गई है। थानाध्यक्ष चरवा राकेश तिवारी का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें