चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के रहीमाबाद गांव के समीप बुधवार दोपहर डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
पूरामुफ्ती क्षेत्र के मंदर गांव का साकिब पुत्र परवेज आलम बुधवार दोपहर अपने साथी अजीत यादव के साथ किसी काम से इलाहाबाद जा रहा था। रहीमाबाद के समीप पीछे से आए डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक गिरकर लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की जानकारी पाकर परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने डंपर और चालक को पकड़ लिया है।