फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से लाइनमैन झुलसा

Thu, 31 May 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज । कोखराज कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर बदले गांव का दस्सू पुत्र श्रीपत भरवारी विद्युत उपकेन्द्र में संविदा पर लाइनमैन की नौकरी करता है। बुधवार शाम वह जलालपुर गोरियों गांव एक नलकूप की बिजली ठीक करने गया था। खंभे पर चढ़े होने के दौरान लाइन आ गई।
विज्ञापन


करंट की चपेट में आने से लाइनमैन नीचे गिर गया। मौके पर रहे लोगों ने उसे मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक दस्सू शटडाउन लेकर नलकूप की बिजली दुरुस्त करने गया था। इसके बाद भी आपूर्ति चालू कर दी गई। जिसकी बदौलत हादसा हुआ। हालांकि परिवार वालों ने किसी के खिलाफ पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें