फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में चार घायल

Sat, 23 Jun 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर पुरैनी चौराहे के समीप शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। इनको नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चायल निवासी राकेश कुमार ई-रिक्शा चालक है। शुक्रवार सुबह वह स्थानीय गैस एजेंसी से रिक्शे में सिलेंडर लादकर मनौरी जा रहा था।
विज्ञापन


निजामपुर पुरैनी चौराहे के समीप पीछे से आए एक ट्रैक्टर ने उसके रिक्शे में टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार तीन लोगों को भी टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक व बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार घायल अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें