फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, घर से निकाला

Sat, 23 Jun 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा। पूरबशरीरा गांव में ब्याही एक विवाहिता को शुक्रवार सुबह दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। समझौता कराने गए महिला के भाई की भी पिटाई कर दी गई। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के पूरबशरीरा निवासी राकेश कुमार पुत्र सोहन ने बताया कि उसने अपनी बहन श्रीमती का विवाह पिछले साल राकेश से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बतौर दहेज एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन बात नहीं बनीं। विवाहिता के मुताबिक शुक्रवार सुबह पति व देवरों ने उसकी पिटाई की। इसके बाद घर से निकाल दिया। बताया कि भाई राकेश समझौता कराने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। मामले में पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर स्वामीनाथ का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें