फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलकाता-राजधानी के सामने आई नीलगाय

Wed, 23 May 2018 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
train
विज्ञापन
मंझनपुर। दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर मनोहरगंज रेलवे स्टेशन के समीप सोमवार रात कोलकाता-राजधानी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गई। अचानक सामने नीलगाय के आ जाने से चालक को इमरजेंसी ब्रेक लगानी पड़ी। इससे ट्रेन करीब आधे घंटे खड़ी रही।
विज्ञापन


कोलकाता-राजधानी एक्सप्रेस सोमवार रात दिल्ली से कोलकाता जा रही थी। मनोहरगंज रेलवे स्टेशन के समीप एक नील गाय अचानक सामने आ गई। इसे बचाने के चक्कर में चालक को आपातकालीन ब्रेक लगानी पड़ी। हालांकि इसके बाद भी गाय को बचाया नहीं जा सका। वह कटकर ट्रेन के इंजन में फंस गई। जीआरपी ने रेलवे कर्मचारियों के साथ मिलकर इंजन में फंसी गाय के शव को बाहर निकाला। इस दौरान तकरीबन आधे घंटे तक ट्रेन वहीं पर खड़ी रही। इसकी वजह से पीछे लगी ट्रेनें भी प्रभावित हुईं। चालक के सूझबूझ से दुर्घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें