फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच लोग घायल

Sat, 11 Feb 2017 12:44 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर/सिराथू (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के कोतारी गांव के समीप ओवरटेक के चक्कर में एक चार पहिया वाहन (जाइलो) मालवाहक से टकरा गई। इससे जाइलो में सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को भर्ती करा दिया है। वहीं अन्य हादसे में एक युवक घायल हो गया।
विज्ञापन



गौसपुर टिकरी प्रधान छेदीलाल शुक्रवार की दोपहर साथियों के साथ मंगौरा प्रधान से मिलने के लिए जाइलो से जा रहे थे। कोतारी गांव के समीप चालक ने एक गाड़ी को ओवरटेक का प्रयास किया। इससे जाइलो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही मालवाहक से भिड़ गई। चालक सर्वेश कुमार के साथ बिन्देश्वरी प्रसाद, किशन लाल, शिवसागर जख्मी हो गए। वहीं सैनी कोतवाली के दिलावरपुर गांव निवासी सरफराज पुत्र जावेद अहमद बृहस्पतिवार शाम वह सड़क पार करने लगा। इसी दौरान बाइक ने टक्कर मार दी। बाइक सवार भाग निकला। परिजनों ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें