फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के राडार पर आए कई संदिग्ध

Sat, 11 Feb 2017 12:44 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मदर इंडिया स्कूल करारी को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। प्रिंसिपल को दो भी बार धमकी दी जा चुकी है। प्रिंसिपल के सूचना देने के बाद गुरुवार रात करारी थाने की पुलिस ने स्कूल का निरीक्षण किया। एक-एक कमरे की जांच की गई। इसके बाद शुक्रवार सुबह भी पुलिस ने स्कूल की निरीक्षण किया। धमकी देने वाले का अभी तक सुराग पुलिस नहीं लगा। सर्विलांस से आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन



करारी में स्थित मदर इंडिया स्कूल में करीब छह सौ छात्रों का पंजीयन है। वर्ष 2010 में इस स्कूल के बाहर एक कमरे में बम विस्फोट हुआ था। बैग में भरे बमों को बच्चों ने उठा लिया था। धमाका होने से चार बच्चे घायल हो गए थे। इस घटना को लोग भूल नहीं पाए थे कि मदर इंडिया स्कूल के प्रिंसिपल सरफराज हुसैन को पांच फरवरी की शाम को फोन करके एक शख्स ने दस फरवरी को स्कूल को उड़ा देने की धमकी दी। दो बार प्रिंसिपल को धमकी दी गई। दूसरे दिन प्रिंसिपल ने इसकी जानकारी करारी इंस्पेक्टर जेपी राय को दी। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी गई। तहरीर लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। गुरुवार रात करारी थाने की पुलिस ने मदर इंडिया स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल का एक-एक कमरा देखा गया। परिसर के कोने-कोने की जांच की गई। शुक्रवार सुबह भी जांच की गई। करारी में संदिग्ध गतिविधियों वालों पर भी निगाह रखी जा रही है। इसके अलावा सरफराज से भी पूछताछ की जा रही है कि आखिर धमकी क्यों दी गई। सरफराज से यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किसी से कोई दुश्मनी तो नहीं, जिसको लेकर यह धमकी दी गई हो। सर्विलांस पर फोन करने वाले शख्स का नंबर लगाया गया है, लेकिन शुक्रवार की शाम तक कोई डिटेल नहीं मिल सकी। करारी इंस्पेक्टर जेपी राय का कहना है कि देर शाम तक डिटेल आने की संभावना है। डिटेल आने के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें