फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदा जली महिला, पति झुलसा

Sat, 31 Dec 2016 12:44 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर(ब्यूरो)। मुंबई शहर में किराए की खोली में बृहस्पतिवार रात विवाहिता जिंदा जल गई। जबकि शौहर झुलस गया। विवाहिता सैनी के निजाममई और युवक कोखराज के खालिदपुर गांव का रहने वाला है। रात सोते समय कमरे लगे रूम हीटर से बिस्तर में आग लग गई थी। पुलिस ने झुलसे युवक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराते हुए हादसे की जानकारी परिजनों को दी। विवाहिता की मौत से घर वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन



कोखराज थाना क्षेत्र के खालिदपुर गांव का रहने वाला अनवर सात साल से मुंबई शहर में कारोबार करता है। दो साल पहले उसका निकाह सैनी के निजाममई गांव की नूरसबा के साथ हुआ। निकाह के बाद वह पत्नी को भी मुंबई लेकर चला गया। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात दोनों किराए की ली गई खोली में रूम हीटर लगाकर सो रहे थे। रात अचानक बिस्तर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से विवाहिता जिंदा जल मरी। जब कि अनवर गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें