मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के खेरवा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की रात परिवार के साथ घर के भीतर सो रहे थे। रात दीवार में नकब काटकर चोरों ने करीब 10 हजार रुपये समेत करीब दो लाख के गहने समेट ले गए। यहां के बाद चोरों का गिरोह गांव के कमलेश कुमार के किराने की दुकान में नकबजनी की।
यहां से चोरों ने करीब पांच हजार नगदी, घी, चीनी, तेल आदि समेत करीब एक लाख का सामान उठा ले गए। इसके बाद चोरों ने गोलू सिंह पुष्पराज के घर भी चोरी का प्रयास किया। नकब काटने के दौरान जगहट होने पर चोर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच के बाद पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चोरों के गिरोह की खोज शुरू कर दी है।