फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे मेें वृद्ध की मौत, तीन घायल

Sat, 26 Nov 2016 12:46 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धाता-सिराथू मार्ग पर शुक्रवार सुबह बाइकों की भिड़ंत में एक रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक जख्मी हो गया। पुलिस ने जांच के बाद घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं अन्य सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के उदिहिन खुर्द गांव निवसी जगपत पटेल (65) परिषदीय स्कूल के रिटायर्ड शिक्षक हैं। शुक्रवार सुबह वह बाइक से पड़ोसी गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। वह धाता-सिराथू मार्ग पर पहुंचे।  इसी दौरान सिराथू की ओर रही बेकाबू बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जब तक लोग घायल शिक्षक को अस्पताल ले जाते उनकी सांस थम चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के साथ पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायल बाइक सवार अरविंद कुमार निवासी चर्की फतेहपुर को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं चरवा थाने के कटरा देहमाफी निवासी नीलू पुत्र बिपत शुक्रवार दोपहर विक्रम में बैठकर मूरतगंज बाजार जा रहा था। विक्रम जैसे ही कोखराज थाने के बजहा जीटी रोड पर पहुंची सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में नीलू व कार सवार विनय सिंह और उनकी पत्नी मीरा सिंह घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तीनों को मूरतगंज अस्पताल में भर्ती करा दिया। सूचना पर तीनों घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए थे। चिकित्सकों ने ंघायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें