फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबने से युवक की मौत

Sat, 28 Jul 2018 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पइंसा क्षेत्र के कुंड्रावी गांव में शुक्रवार सुबह तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कुंड्रावी निवासी संजय (20) पुत्र सुरेश मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाने में पिता की मदद करता था। शुक्रवार सुबह वह शौच करने खेत गया था।
विज्ञापन


इस दौरान तालाब में उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया। हादसा देख आसपास के लोग शोर मचाने लगे। परिजनों व ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को बाहर निकाला। हालांकि इससे पहले ही उसकी सांस थम चुकी थी। हादसे पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें