बारा । खंड विकास अधिकारी ने गुरुवार को ब्लॉक कार्यालय में आंगबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, लेखपाल, वीडीओ, कोटेदार और प्रधानों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने ग्रामीण इलाके में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश दिया। बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह ने विधवा, विकलांग, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, स्वच्छ शौचालय, आयुष्मान भारत योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना, पात्र गृहस्थी व अंत्योदय राशन कार्ड के बाबत विस्तार से चर्चा की। कहा कि अधिकारी गांव के सही हालात को नहीं देख पाते।
गांव में काम करने वाले लोग ही सही रिपोर्ट दे पाते हैं। इसलिए सभी लोग अपनी ग्राम सभाओं ने इन योजनाओं से वंचित पात्र लोगों का फार्म भरवाकर उन्हे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं। सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए कोई भी किसी का मददगार बन सकता है। इस मौके पर सीएचसी बारा के अधीक्षक डॉ. आशीष गुप्ता, सप्लाई इंस्पेक्टर मदन किशोर, सीडीपीओ शोभा शुक्ला आदि मौजूद रही। बैठक का संचालन एडीओ (आईएसबी) अमीर उद्दीन वारसी ने किया।
27 से ग्राम सभा स्तर पर होगी बैठक
मंझनपुर। बीडीओ हरिश्चंद्र सिंह ने बताया कि 27 जुलाई से ग्राम सभा स्तर पर यह कार्यकर्ता ग्राम सभा स्तर पर चौपाल लगाकर पात्र लोगों का चयन करेंगे। बैठक हर ग्राम सभा में होगी।