फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में डूबने से बच्चे की गई जान

Sat, 01 Apr 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
Drowned
विज्ञापन
कोखराज क्षेत्र के महमदपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को एक दस वर्षीय बच्चा नदी में समा गया। दोपहर में वह मवेशियों को नदी में नहला रहा था। इसी दौरान गहरे पानी में चला गया। शोर पर मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने जांच के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



कोखराज कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी अमृल लाल किसान है। शुक्रवार दोपहर उसका बेटा चंद्रशेखर  उर्फ  भग्गू मवेशी चराने के लिए गंगा कछार में गया था। बताया जा रहा है कि दोपहर भग्गू मवेशियों को लेकर गंगा नदी तट पर पहुंचा। मवेशियों को नहलाते समय वह गहरे पानी में डूबने लगा। बच्चे के शोर पर गांव के अन्य चरवाहे घटनास्थल की ओर दौडे़। जब गांव के लोग पहुंचते भग्गू नदी के गहरे पानी में समा चुका था। परिजनों के साथ घाट पर पहुंचे स्थानीय गोताखोर बच्चे को खोजने के लिए नदी में कूदे। करीब दो घंटे के बाद शव नदी से बाहर निकाला। बेटे की लाश देख घर वाले रोने लगे। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा। इस पर परिजनों ने इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें