फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने मुनीम से सवा लाख रुपये लूटे

Sat, 01 Apr 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के शमसाबाद गांव का रहने वाला अनिल कुमार पुत्र राजेश चंद्र शर्मा एक शराब कारोबारी के यहां मुनीम का काम करता है। शुक्रवार को वह भगौतापुर, शमसाबाद आदि शराब की दुकानों पर तकादा करने के बाद सरायअकिल जा रहा था। दीवर कोतारी (चपरीआम) के समीप खड़े बाइक सवार नकाबपोश युवक उसे रोकने के बाद पेट्रोल देने को कहा। जब तक अनिल कु छ समझ पाता बदमाशों ने मुनीम को पीटकर नगदी से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद बाइक लेकर भाग निकले। सरेराह हुई लूट की से सनसनी फैल गई। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने कई जगह नाकेबंदी की पर बदमाशों का सुराग नही लगा। मुनीम की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसएसआई मंझनपुर पंधारी सरोज ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें