इलाहाबाद जिले के नेवादा गांव का रहने वाला सोनू (28) पुत्र विनोद कुमार बृहस्पतिवार को बहन के घर गुलामीपुर गांव आया था। शुक्रवार सुबह वह बाइक से गुलामीपुर बाजार जा रहा था। सड़क पार करते समय कानपुर की ओर से इलाहाबाद जा रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
वही पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के बरूआ गांव निवासी शिव प्रसाद (30) पुत्र मेवालाल शुक्रवार शाम बाइक से पश्चिमशरीरा बाजार गया था। लौटते समय थाने के सामने से गुजरे ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। शोर पर लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। पुलिस ने चालक और ट्रैक्टर-ट्राली को हिरासत मेें लेकर जांच में जुटी है।