फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट-सर्किट से दुकान राख

Sat, 26 May 2018 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कड़ा। सिराथू तहसील के देवीगंज बाजार में शुक्रवार रात शार्ट-सर्किट से एक दुकान में आग लग गई। इससे तकरीबन तीन लाख रुपये का समान राख हो गए। बसवारी गांव निवासी जिगर अहमद ने देवीगंज बाजार में लेहदरी रोड पर किराए का कमरा लेकर मनी ट्रांसफार्मर व रेलवे की टिकट काउंटर खोल रखा था। रोजाना की तरह गुरुवार शाम भी वह काउंटर बंदकर घर चला गया था।
विज्ञापन


रात तकरीबन दस बजे शार्ट-सर्किट से दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। इस बीच देवीगंज चौकी पुलिस की नजर आग की लपटों पर पड़ी तो सूचना फायर स्टेशन के साथ ही जिगर अहमद को दी गई। जिगर मौके पर आ गया। हालांकि तब तक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। जिगर के मुताबिक आग से काउंटर के अंदर रखे करीब डेढ़ लाख रुपये, प्रिंटर, कंप्यूटर, कूलर, इनवर्टर समेत तकरीबन तीन लाख रुपये का समान जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें