फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान ढहा, मलबे में दबे परिवार के पांच सदस्य

Tue, 21 Aug 2018 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरा, कौशाम्बी
विज्ञापन
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरा, कौशाम्बी
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। सिराथू तहसील क्षेत्र के बसावनपुर गांव में सोमवार सुबह बारिश से सीझा एक कच्चा मकान भरभराकर जमींदोज हो गया। गृहस्वामी सहित परिवार के चार सदस्य इसके मलबे में दबने से घायल हो गए। इनमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


बसावनपुर निवासी रामलौटन मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। बारिश की वजह से उसका कच्चा मकान सीझा हुआ था। सोमवार सुबह भोर में अचानक भरभराकर गिर गया। रामलौटन के साथ उसकी पत्नी रामकन्या, बेटी सुधा, बेटे सोनू और मोनू इसके मलबे में दब गए। हादसा देख आसपास के ग्रामीण चीख पड़े। चीख-पुकार के बीच पड़ोसियों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने रामलौटन और उसकी बेटी सुधा को भर्ती कर लिया है। जबकि प्राथमिक इलाज के बाद बाकी घायलों को घर भेज दिया है। तहसील प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें