फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आने से किसान की मौत

Sat, 07 Nov 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज के इमामगंज बाजार के समीप शनिवार की शाम तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से साइकिल सवार किसान की मौत हो गई। मृतक इलाहाबाद के दहियावां (होलागढ़) का रहने वाला था। जो साइकिल पर हरी मिर्च लादकर इलाहाबाद मंडी जा रहा था।
विज्ञापन


इलाहाबाद जिले के होलागढ़ थाना क्षेत्र के दहियावंा गांव निवासी अरविंद कुमार (30) पुत्र राजाराम किसान है। शनिवार की शाम वह साइकिल पर मिर्च लादकर इलाहाबाद मंडी बेचने जा रहा था। प्रत्यक्ष्दर्शियों के मुताबिक वह जैसे ही कोखराज थाने के इमामगगंज बाजार के समीप पहुंचा। तभी इलाहाबाद की ओर से आई तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह साइकिल समेत गिर गया।

सड़क पर गिरे अरविंद को रौंदते हुए बोलेरो निकल गई। चारपहिया वाहन की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर, हादसा देख शोर मचाते हुए आसपास के लोग दौड़े। हालांकि जब तक लोग मौके पर पहुंचते, बोलेरो चालक वाहन समेत भाग चुका था। लोगों ने हादसे की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने युवक के जेब में मिले कागजातों और मोबाइल फोन के नंबरों से उसकी शिनाख्त की। पहचान होने पर घरवालों को हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें