फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से भाई-बहनों समेत 7 जख्मी

Tue, 27 Oct 2015 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी के जाठी गांव के समीप अनियंत्रित होकर टेंपो पलटने से भाई-बहनों समेत कुल 7 लोग घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायल सेवढ़ा गांव के रहने वाले हैं। जो रिश्तेदार के घर बेटी की सगाई में शामिल होने जा रहे थे। पिपरी थाना क्षेत्र के सेवढ़ा गांव निवासी लवकुश कुमार (32) की ससुराल में रिश्तेदार की बेटी की सगाई मंगलवार को थी। वह सगाई में शामिल होने के लिए अपनी 5 बहनों के साथ टेंपो से ससुराल कायमपुर जा रहा था।
विज्ञापन


दिन में करीब 12.30 बजे जैसे ही टेंपो कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाठी मोड़ पर पहुंचा। तेज रफ्तार होने के कारण वह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ढ में पलट गया। इससे लवकुश (32) के अलावा उसकी बहन बबली (25), मोहिनी (17), नेहा (14), शोभा देवी (11), सुनीता देवी (8) और ड्राइवर घायल हो गया। टेंपो पलटने और घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। ग्रामीणों ने प्रयास करके दुर्घटनाग्रस्त टेंपो के नीचे फंसे घायलों को किसी तरह से बाहर निकाला। दुर्घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए लोगों ने सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। इनमें लवकुश ही हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें