फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली ने वृद्घ को कुचला, मौत

Wed, 16 Sep 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के ससुराल जा रहे  हडिया गांव के वृद्घ को भेलखा गांव के समीप ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। हादसे में वृद्घ की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे से लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के हडिया गांव का रहने वाला बड़कू (55) पुत्र राम प्यारे बुधवार दोपहर साइकिल से बेटे के ससुराल निजामपुर नौगीरा गांव जा रहा था।

बताया जा रहा है कि जैसे ही वह भेलखा गांव के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख ट्रैक्टर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वृद्ध की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें