फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटा युवक मौत, चालक गंभीर

Sun, 05 Jul 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत की जोताई करते समय शनिवार की सुबह अंबाई बुजुर्ग गांव के समीप ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक के साथ बैठे की युवक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास खेतों में मौजूद लोग भागकर घटना स्थल पहुंचे। और ट्रैक्टर के इंजन में दबे युवकों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की हादसे में हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के अंबाई बुजुर्ग गांव निवासी विनोद कुमार उर्फ लल्ली ट्रैक्टर चालक है। शनिवार सुबह वह खेत जोताई के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में गांव का अखिलेश (18) पुत्र अमर सिंह मिला और ट्रैक्टर चलाना सीखने की बात कहक वह भी चालक के साथ चला गया।  खेत की जोताई के दौरान चालक मेड़ पर चढ़ाते समय नियंत्रण खो बैठा जिससे ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में अखिलेश के साथ चालक विनोद इंजन के नीचे दब गया। हादसा देख आस-पास खेतों में मौजूद गांव के लोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। जब तक लोग युवकों को ट्रैक्टर के इंजन से बाहर निकालते अखिलेश की सांसें थम चुकी थीं। आनन-फानन लोगों ने घायल चालक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। युवक के मौत की खबर सुनते ही परिवार के साथ गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची सैनी कोतवाली पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें