फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने बालिका को रौंदा, मौत

Sun, 26 Apr 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के बल्लहा गांव के समीप रविवार की शाम सड़क पार कर रही मासूम बालिका को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया। हादसे में जख्मी बालिका की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालिका की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन



करारी कोतवाली क्षेत्र के बल्लहा गांव की रहने वाली कबुतरी देवी (12) पुत्री मंगलदास रविवार की शाम करीब पांच बजे सड़क पार कर खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान करारी की ओर आई तेज रफ्तार कार ने बालिका को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसा देख घर परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। जब तक लोग जख्मी बालिका को लेकर अस्पताल पहुंचते उसकी मौत हो चुकी थी। उधर हादसे के बाद कार चालक मौके से वाहन समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची करारी कोतवाली पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बालिका की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें