करारी कस्बे के समीप रविवार की दोपहर बाइकों की हुई आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने एक घायल की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद से घायलों के घर-परिवार के लोगों का हाल-बेहाल है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के हकीमपुर गांव निवासी शिव कुमार(40) पुत्र रामखेलावन रविवार को इलाहाबाद गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करारी इंटर कॅालेज तिराहे के समीप भरवारी की ओर से आ रहे बाइक सवार सोमू (25) पुत्र गोपाल से सीधी टक्कर हो गई। आमने-सामने हुई बाइकों की टक्कर में शिव कुमार और सोमू दोनों लोग घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॅाक्टरों ने घायल सोमू की हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहां युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, दुर्घटना के बाद से घायलों के घर परिवार के लोग परेशान हैं।