फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से खाक हो गई चाय-नाश्ते की दुकान

Thu, 05 Mar 2015 08:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे के किनारे लोहंदा मोड़ पर स्थित चाय-नाश्ते की दुकान बुधवार की रात संदिग्धदशा में आग लग गई। इससे छप्पर, गुमटी के साथ ही हजारों रुपये का सामान खाक हो गया। दुकानदार ने रंजिशवश दुकान में आग लगाए जाने का शक जाहिर किया है। भुक्तभोगी ने घटना की तहरीर सैनी कोतवाली पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली के लोंहदा गांव निवासी रामसुमेर गरीब व्यक्ति है। उसने जीविका के लिए हाईवे के किनारे गांव के समीप ही छप्पर, गुमटी रखकर चाय-नाश्ते खोली है। उसने बताया कि बुधवार की रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। रात में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी दुकान में आग लगी। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा, तो वहां राख ही राख दिखी। इससे उसके होश उड़ गए। आग लगने से गुमटी, छप्पर के साथ ही बर्तन, बिस्किट, नमकीन, चीनी समेत हजारों रुपये का सामान आदि जलकर खाक हो गया।

बताया कि दुकान लगने से उसे 10-15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। सुबह, दुकान जलने की भनक लगते ही गांववालों की भीड़ हो गई। भुक्तभोगी ने घटना की जानकारी सैनी कोतवाली पुलिस को दी। इसमें उसने स्थानीय उचक्कों पर ही जान बूझकर दुकान में आग लगाने का शक जाहिर किया है। एसओ ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें