दीपावली की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने सदर ब्लॉक स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों सूर्यदिन, ननकू और रमाशंकर के नाम पर बने स्मारक पर दीपोत्सव मनाया। कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाकर दीप जलाए और वीर सपूतों को नमन किया।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि दीपावली केवल प्रकाश का नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द का पर्व है। उन्होंने कहा, हम भाग्यशाली हैं कि हमें आजादी दिलाने वाले वीरों की स्मृति में दीप जलाने का अवसर मिला। हर नागरिक को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद रखते हुए उनके सम्मान में दीप अवश्य जलाना चाहिए।
इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अश्वनी सिंह, प्रदेश सह मंत्री आर्यन चौधरी, वन नेशन वन इलेक्शन संयोजक ऋषभ द्विवेदी, प्रांत एसएफडी सह संयोजक अभिराज सिंह, अनुराग पांडेय, राहुल मिश्रा आदि मौजूद रहे।