फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: अभिषेक को चायल व जनेश्वर को मिली कौशाम्बी सर्किल की कमान

Tue, 24 Jun 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहंदा कांड के बाद एसपी ने क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। लाइन व यातायात के सीओ को कौशाम्बी सर्किल की नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

लोहंदा कांड के बाद एसपी ने तत्कालीन सीओ अवधेश विश्वकर्मा सिराथू से हटाकर चायल भेज दिया था। सीओ को लापरवाही मानते हुए शासन ने अवधेश विश्वकर्मा को सीतापुर पीएसी भेज दिया। चायल सर्किल खाली होने के बाद एसपी राजेश कुमार क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।
मंझनपुर सीओ यथावत के साथ कार्यालय, क्षेत्राधिकारी अपराध (क्राइम ब्रांच), मीडिया सेल, रिट सेल, प्रधान लिपिक, भवन, साइबर थाना, न्यायालय सुरक्षा, आईजीआरएस, डीसीआरबी, गुमशुदा सेल, माफिया सेल, फील्ड यूनिट, नफीस प्रतिस्थापन, एसओजी व सर्विलांस सेल का काम देखेंगे।
विज्ञापन

साथ ही सीसीटीएनएस, सीएम डैश बोर्ड सेल, सहायक नोडल अधिकारी चुनाव, मानीटरिंग सेल, महिला कल्याण केन्द्र, वामा सारथी, महिला सहायता प्रकोष्ठ (परामर्श केन्द्र), महिला संबंधी अपराध का अनुश्रवण, महिला सम्मान कोष (आर्थिक सहायता), महिला आयोग एवं महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, महाकुम्भ सेल, फायर स्टेशन सर्किल मंझनपुर, भूमि व भवन की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।
क्षेत्राधिकारी लाइन/ यातायात जनेश्वर पांडेय को सीओ कौशाम्बी के साथ क्षेत्राधिकारी लाइन/यातायात, एएचटीयू थाना, विशेष जॉच प्रकोष्ठ, निरीक्षण शाखा, न्यायिक सम्मन सेल, सम्मन सेल, फायर स्टेशन सर्किल कौशाम्बी, पुलिस कंट्रोल रुम, आरटीसी, कैन्टीन, शिकायत प्रकोष्ठ, जनसूचना, कोविड सेल, एसजेपीयू, सहायक नोडल अधिकारी वीवीआईपी /वीआईपी/महाकुंभ की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

सीओ कौशाम्बी अभिषेक को चायल के साथ क्षेत्राधिकारी आंकिक, सहायक नोडल अधिकारी डायल 112, अभियोजन, अभियोजन सेल की जिम्मेदारी दी गई है। सीओ सिराथू सत्येंद्र तिवारी यथावत के साथ नोडल अधिकारी प्रशिक्षण सेल (नए कानून की जानकारी, डीजी परिपत्र तथा अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के संबंध में प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन कराना), फायर स्टेशन सर्किल सिराथू की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें