फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बाइक सवार बदमाशों ने भांग की दुकान में की फायरिंग

Tue, 24 Jun 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के उस्मानपुर गांव स्थित भांग की दुकान में सोमवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर दुकान के आसपास अफरातफरी मच गई। सेल्समैन दुकान में फायरिंग और धमकी देने की बात कुबूल कर रहा है। जबकि दुकान मालिक और पुलिस किरकिरी से बचने के लिए पूरी घटना से ही इन्कार कर रहे हैं।
विज्ञापन

उस्मानपुर गांव में कोटिया गांव निवासी मंगल पाल की पत्नी के नाम से सरकारी भांग का ठेका है। दुकान में मुस्तफाबाद गांव का उमेश पाल सेल्समैन की नौकरी करता है। उमेश पाल ने बताया कि सोमवार शाम वह दुकान पर बैठा था। इसी बीच स्पलेंडर बाइक सवार दो बदमाश दुकान पर आए।
बदमाश एक युवक ने महरुन रंग का शर्ट व दूसरे ने काले रंग की शर्ट पहनी थी। उमेश के मुताबिक जब तक वह कुछ समझ पाता महरुन रंग की शर्ट पहने बदमाश युवक ने दुकान के भीतर तमंचे से फायर कर दिया। गोली दीवार से टकराकर नीचे गिर गई। उमेश ने दावा कि गोली छर्रे दुकान में अभी भी मौजूद हैं।
विज्ञापन

दुकान में फायरिंग होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं दुकान के महिला ठेकेदार के पति मंगल पाल ने फायरिंग की घटना से ही इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई बेवजह की अफवाह फैलाई जा रही है।
मामले में इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल ऐसी कोई घटना नहीं हुई। सूचना पर मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की गई है। सेल्समैन और दुकान के मालिक का भी बयान लिया गया है, उन्होंने भी इन्कार किया है। कोई शिकायत भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें