फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दो किमी की दौड़ में अभिषेक रहे सबसे आगे

Fri, 26 Dec 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सुशासन सप्ताह पर स्टेडियम में दौड़ लगाते ​खिलाड़ी। स्रोत- प्रशासन
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में बृहस्पतिवार को सुशासन सप्ताह के अवसर पर जिला स्तरीय जूनियर बालक एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग वर्ग की दौड़ प्रतिस्पर्धाएं हुईं। दो किमी की दौड़ में अभिषेक विजेता रहे। प्रतियोगिता में 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

उपक्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 100 मीटर दौड़ में रूपिन ने प्रथम, मानिकचंद ने द्वितीय व प्रदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ में आर्यन ने बाजी मारी, सुमित को दूसरा और प्रांजल को तीसरा स्थान मिला।
दो किमी की दौड़ में अभिषेक कुमार प्रथम, सुमित पाल द्वितीय और अभय यादव तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को सुशासन सप्ताह के महत्व और उद्देश्य की जानकारी भी दी गई। निर्णायक की भूमिका में खेलो इंडिया कोच संदीप कुमार, हॉकी कोच हिमांशु पाल, क्रिकेट कोच कौशिक पाल रहे। इस मौके पर मनोज कुमार, विपिन चौधरी, रमन बहादुर सिंह, अरविंद मौर्या, प्रवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें