फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल कवि : माफिया अतीक का शूटर उगलेगा अहम राज, पुलिस कर रही पूछताछ

Mon, 05 Jun 2023 04:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

प्रयागराज में 25 जनवरी 2005 को बसपा से विधायक राजूपाल की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के भखंदा निवासी अब्दुल कवि का नाम प्रकाश में लाते हुए आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। अब्दुल कवि माफिया अतीक अहमद का शूटर है।
विज्ञापन
Kaushambi : अब्दुल कवि, माफिया अतीक का शूटर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजूपाल हत्याकांड में नामजद रहे अतीक के शूटर अब्दुल कवि को पुलिस न्यायिक अभिरक्षा में पूछताछ के लिए लाई है। कवि के खिलाफ राजूपाल हत्याकांड के गवाह पर जानलेवा हमला करने व उमेशपाल हत्याकांड के शूटरों को घर में पनाह देने का मुकदमा सरायअकिल कोतवाली में दर्ज है।

विज्ञापन


प्रयागराज में 25 जनवरी 2005 को बसपा से विधायक राजूपाल की हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के भखंदा निवासी अब्दुल कवि का नाम प्रकाश में लाते हुए आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया। अब्दुल कवि माफिया अतीक अहमद का शूटर है। 18 साल से वह पुलिस व सीबीआई को चकमा देकर कवि फरारी काट रहा था।

14 फरवरी को सीबीआई ने सरायअकिल पुलिस के साथ धारा 82 के तहत उसके घर कुर्की किए जाने का नोटिस चस्पा किया। इसके बाद 23 फरवरी को प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल व उनके दो सरकारी गनर की गोली व बम मारकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को पता चला कि हत्याकांड के बाद अतीक के शूटर कवि के घर में छिपे हैं। तीन मार्च को पुलिस ने कवि के घर पर दबिश दी। शूटर तो नहीं मिले, लेकिन घर की दीवार में छिपाकर रखे गए कई असलहे बरामद हुए। इसका मुकदमा कवि समेत उसके परिवार के 11 लोगों के खिलाफ लिखा गया। इससे पहले अक्तूबर 2020 में ही कवि ने अपने भाई वली व कादिर के साथ मिलकर चकपिन्हा निवासी ओम प्रकाश पाल पर तमंचे से फायर किया था।

ओम प्रकाश पाल भी राजूपाल हत्याकांड के गवाह हैं। पांच फरवरी को कवि लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में हाजिर हो गया। पुलिस ने जिले में उसके खिलाफ दर्ज दो मामलों में कोर्ट से रिमांड मांगी थी। कोर्ट की अनुमति मिलने के बाद पुलिस रविवार को उसे लेकर आ गई है।


कवि को रिमांड पर लाकर पूछताछ की जा रही है। जिले में उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। इसी मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए अनुमति मांगी थी। कवि के बयान से कई अहम राज सामने आने की उम्मीद है। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें