aanganbadi workers against torcher
- फोटो : KAUSHAMBI
शोषण और उत्पीड़न के खिलाफ गरजे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
ब्लॉक परिसर में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा नौ सूत्रीय ज्ञापन
फोटो नं-10
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। अवैध वसूली और उत्पीड़न से खफा जिले भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सदर ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। अफसरों को खरी-खोटी सुनाने के बाद कलक्ट्रेट पहुंचकर सीएम को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी सदर को सौंपा।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष माया सिंह की अगुवाई में इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने विभागीय अफसरों पर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि विभाग द्वारा मुहैया कराए गए अधिकतर स्मार्ट फोन खराब हो गए हैं। सूचना के बावजूद अफसर समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। तमाम केंद्रों पर अभी भी कार्यकर्ताओं को अपने खर्चे से पोषाहार ले जाना पड़ता है। ऑडिट के नाम पर आए दिन अफसर आर्थिक शोषण करते हैं। शासन की मनाही के बावजूद कार्यकर्ताओं से बीएलओ की ड्यूटी कराई जा रही है। अवैध वसूली के लिए कार्यकर्ताओं का मानदेय रोक दिया जा रहा है। धरना सभा के बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर रेनू प्रजापति, सुषमा सिंह, संजना दीक्षित, सुनीता, प्रेमा देवी, कैसर नाज, कुमुद सिंह, सुधा, गीता देवी, निर्मला, दुर्गा, गुड़िया देवी समेत तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।