फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटकती मिली युवक की लाश

विज्ञापन
a youth did the suicide by hanging - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
नगर कोतवाली इलाके के जुवरा गांव में रविवार दोपहर एक युवक की लाश उसी के घर के भीतर फांसी के फंदे पर लटकती मिली। आत्मघामी कदम उठाने के पीछे घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। जुवरा गांव का बब्लू (35) पुत्र हीरालाल किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। बताया जाता है कि शनिवार रात किसी बात को लेकर परिजनों से उसका झगड़ा हुआ था। उस वक्त मौके पर पहुंचे मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

इसके बाद रविवार सुबह परिवार वाले रिश्तेदारी में धाता (फतेहपुर) चले गए। दोपहर को लौटकर देखा तो घर के आंगन में नींम के पेड़ पर बब्लू की लाश फंदे से लटक रही थी। यह देख परिजन चीख पड़े। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में नगर कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि किसी ने हत्या जैसी कोई तहरीर नहीं दी है। ऐसी तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिक जांच में घरेलू कलह के चलते खुदकुशी की बात सामने आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें