फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन कर ठेकेदार से मांगी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के इमलीगांव में रहने वाले एक ठेकेदार से फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। फोन आने के बाद से ठेकेदार तथा उसके परिजनों के होश उड़े हुए हैं। पीड़ित की तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इमलीगांव निवासी भास्कर नंद त्रिपाठी विद्युत विभाग व नलकूप विभाग के अधिकृत ठेकेदार हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया। काल करने वाले ने सीधे तौर पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
विज्ञापन

रुपये नहीं देने पर उसने पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी दी। फोन कटते ही ठेकेदार के होश उड़ गए। उन्होंने फिर से बात करने का प्रयास किया लेकिन, नम्बर बंद बता रहा था। घटना को लेकर ठेकेदार के परिजन भी सहमे हुए हैं। मामले में चायल सर्किल के सीओ डॉ. केजी सिंह का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। जल्द ही फोन करने वाले को पकड़कर प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें