फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: छेड़खानी का विरोध करने पर युवक का सिर फोड़ा

Sat, 05 Apr 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरपोर्ट कोतवाली के कदिलपुर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक का सिर फोड़ दिया गया। जख्मी युवक को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कादिलपुर निवासी धीरज कुमार पटेल के मुताबिक वह बृहस्पतिवार शाम वह खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव के तीन युवक रास्ते से जा रही किशोरी से छेड़खानी करते हुए दिखाई पड़े। आरोप है कि विरोध करने पर शोहदों ने गाली-गलौज करते हुए डंडे से पिटाई कर उसका सिर फोड़ दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया।
चीख-पुकार सुन खेतों पर गेंहू कटाई कर रहे लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। घायल ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजकर घटना की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

-
नकदी-गहने लेकर प्रेमी के साथ चली गई विवाहिता
सैनी कोतवाली के एक गांव की विवाहिता तीन बच्चों को छोड़ नकदी-गहना लेकर प्रेमी के साथ चली गई। पीड़ित पति ने बताया कि वह पैर से दिव्यांग है। आरोप है कि 18 मार्च को पत्नी घर में रखा दस हजार नकदी, ढाई सौ ग्राम चांदी व एक तोला सोने के गहने लेकर दो बेटी व एक बेटे को छोड़कर पड़ोसी एक युवक के साथ चली गई है। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें