फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: दहेज के लिए पत्नी को पीटकर घर से भगाया, तहरीर

Sat, 05 Apr 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के बूंदा गांव में बृहस्पतिवार की रात दहेज के लिए युवक ने पत्नी को पीटकर घर से भगा दिया। पीड़ित की शिकायत पर सीओ ने थानाध्यक्ष पिपरी को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के कठरा गांव निवासी ओम प्रकाश ने 19 अप्रैल 2024 को अपनी बेटी अंशू देवी की शादी बूंदा गांव के मोहनलाल के बेटे अखिलेश कुमार के साथ की थी। शादी के चार महीने बाद ही पति ने कम दहेज लाने का उलाहना देना शुरू कर दिया। वह आए दिन शराब पीकर दहेज में सोने की जंजीर, अंगूठी, कूलर और फ्रिज की मांग करने लगा।
आरोप है कि बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में दहेज को लेकर उसने गाली-गलौज कर मारपीट की और अंशू को घर से भगा दिया। वह रोती बिलखती मायके पहुंची, इसके बाद पिता के साथ जाकर सीओ को पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी। सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें