फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: स्नान करने गए युवक की गंगा नदी में डूबकर मौत

Sat, 17 May 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज। संदीपन घाट कोतवाली के बदनपुर घाट में स्नान करते समय एक युवक गंगा नदी में डूब गया। कुछ देर बाद गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकाला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी लल्लू का 25 वर्षीय बेटा जितेंद्र शुक्रवार दोपहर बदनपुर घाट गंगा नदी में स्नान करने के लिए गया था। परिजनों ने बताया कि स्नान करते वक्त अचानक उसका पैर गहरे पानी में जाकर फिसल गया। इससे वह डूब गया। घाट किनारे रहे कुछ गोताखोरोें ने देखा तो नदी में छलांग लगा दी।
काफी देर बाद उसका शव बाहर निकाला गया। जानकारी होने पर रोते-चीखते परिजन भी आ गए। जिंदा होने की आशंका में परिजन अस्पताल लेकर गए, लेकिन चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव पोेस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें